Latest News

Breaking News 17 March 2026

1 )  ईरान जंग में पुतिन का फायदा कैसे हुआ?

दुनिया इस वक्त एक ऐसे दौर में है जहां warfare cost और technology से तय हो रहा है। एक तरफ Iran है, जो Gulf region और US military bases पर low-cost drones से लगातार attack कर रहा है, जिनकी कीमत करीब 2,000 से 20,000 dollars तक होती है। दूसरी तरफ US और उसके allies हैं, जो इन drones को गिराने के लिए high-end air defense system जैसे Patriot missile system का इस्तेमाल कर रहे हैं, जहां एक interceptor missile की cost 1 million से 3 million dollars तक जाती है। यानी battlefield पर साफ दिख रहा है कि सस्ते attack को रोकने में बहुत महंगा defense लग रहा है, जो लंबे समय में loss deal बन सकता है। यहीं पर Ukraine की entry इस पूरे equation को बदल देती है। Russia-Ukraine war के दौरान Ukraine रोजाना 100 से 200 तक drone attacks face कर चुका है। इस लगातार pressure के बीच Ukraine ने traditional defense की बजाय smart और cost-effective counter-drone strategy develop की जिसमें low-cost interceptor drones, mobile air defense units और real-time tracking systems शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Ukraine का interception success rate 70 से 90 percent तक रहा है, जो इसे इस field में सबसे experienced player बनाता है। Ukraine के President Volodymyr Zelenskyy ने इस experience को सीधे strategic advantage में बदल दिया है। Ukraine ने अपनी military और technical teams को Qatar, Saudi Arabia, UAE और Jordan में deploy किया है, जहां US bases मौजूद हैं। offer साफ है Ukraine counter-drone technology, training और tactical support देगा, और बदले में financial support के साथ advanced weapons की मांग करेगा, खासकर Patriot missile system जैसे systems, ताकि वह Russia के खिलाफ अपनी defense capability और मजबूत कर सके। US का stance भी तेजी से बदला है। पहले जहां Ukraine की technology को ज्यादा seriously नहीं लिया जा रहा था, अब Middle East में बढ़ते drone attacks के बाद US खुद Ukraine के combat experience में interest दिखा रहा है। Donald Trump के दौर में approach ज्यादा practical नजर आ रही है, जहां focus है कम cost में effective defense solutions ढूंढना। Joint development और large-scale production जैसे proposals भी सामने आ रहे हैं।
हालांकि, इस पूरे development से Iran काफी नाराज है। Ebrahim Azizi ने warning दी है कि अगर Ukraine US या Israel की मदद करता है, तो उसे भी legitimate military target माना जाएगा। यानी Ukraine के लिए यह मौका जितना बड़ा है, risk भी उतना ही बड़ा है। वहीं दूसरी तरफ Russia इस पूरे scenario में indirect फायदा उठा रहा है। Vladimir Putin के लिए यह situation कई तरह से positive है। Middle East tension की वजह से oil prices में बढ़ोतरी हुई है, जिससे Russia की earnings बढ़ी हैं। साथ ही, US और NATO का ध्यान अब Ukraine से थोड़ा हटकर Middle East पर shift हो रहा है, जिससे Russia पर pressure कम हुआ है। यह पूरा मामला साफ दिखाता है कि modern warfare अब asymmetric हो चुका है जहां सस्ती technology, महंगे systems को challenge कर रही है। आने वाले समय में drone warfare और smart defense systems ही battlefield तय करेंगे। और इस नई दुनिया में वही जीतेगा, जो कम खर्च में ज्यादा असर डाल सके।

 

 2)  बंगाल चुनाव इस बार इतिहास बदलेगा 

पश्चिम बंगाल… एक बार फिर चुनावी रणभूमि बन चुका है। साल 2026 का विधानसभा चुनाव अभी दूर लग सकता है, लेकिन सियासत का तापमान अभी से उबलने लगा है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने मोहरे सजाने शुरू कर दिए हैं… और इस बार चाल सीधी नहीं, सीधी टक्कर की है। बीजेपी के बाद अब ममता बनर्जी ने भी अपना पूरा प्लान खोल दिया है और अंदाज़ ऐसा कि सियासी गलियारों में हलचल मच गई। एक ही झटके में… तृणमूल कांग्रेस ने 294 में से 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी बची 3 सीटें उनके सहयोगी दल अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम को सौंप दी गई हैं। लेकिन ये सिर्फ उम्मीदवारों की सूची नहीं थी… ये एक राजनीतिक संदेश था। एक संकेत… कि TMC इस बार भी पीछे हटने के मूड में नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने शुरुआत भावनात्मक अंदाज़ में की। उन्होंने बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया… “मां, माटी, मानुष” की बात की… लेकिन कुछ ही सेकंड में टोन बदल गया और सीधे निशाने पर आ गई बीजेपी। ममता जी ने सवाल दागा...भाजपा डर क्यों रही है? ये सिर्फ सवाल नहीं था… ये एक खुली चुनौती थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। गैस संकट का जिक्र करते हुए ममता ने कहा अगर चुनाव लड़ना है, तो ईमानदारी से लड़िए… लोगों की जिंदगी मुश्किल बनाकर नहीं। यहीं नहीं रुकीं… चुनाव आयोग पर भी तंज कसा। कहा इस बार जो हुआ है, उसमें बीजेपी के पास कोई रास्ता नहीं बचेगा। और फिर आया सबसे बड़ा दावा ममता बनर्जी ने साफ कहा कि 2026 में तृणमूल कांग्रेस सिर्फ जीत नहीं रही… बल्कि 226 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में धमाकेदार वापसी करने जा रही है। उन्होंने बीजेपी को सीधा चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा इस बार सीटें घटेंगी… और जनता आपके काम का जवाब वोट से देगी। अब तस्वीर साफ है  एक तरफ ममता बनर्जी हैं, जो लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने का दावा कर रही हैं। दूसरी तरफ बीजेपी है, जो बंगाल की सत्ता पर कब्जा करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। उम्मीदवार तय हो चुके हैं… रणनीति खुल चुकी है… बयानबाज़ी तेज हो चुकी है… अब इंतज़ार सिर्फ एक चीज़ का है  जनता के फैसले का क्योंकि बंगाल में चुनाव सिर्फ वोट नहीं होता… ये एक सियासी जंग होती है जहां हर बयान, हर चेहरा और हर सीट… कहानी बदल सकता है।