Latest News

Breaking News 18 February 2026

1 )  India at the Center of the AI Revolution Here’s What Happened

दिल्ली के टेक गलियारों में आज वो हलचल थी, जो आमतौर पर चुनावी रैलियों में दिखती है. मंच पर थे Narendra Modi, और सामने थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दुनिया. AI Impact Summit के पहले ही दिन कई बड़े एलान, अरबों डॉलर की डील्स और टेक दिग्गजों की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि भारत अब सिर्फ IT services का बैकऑफिस नहीं, बल्कि AI revolution का मैदान बनना चाहता है. प्रधानमंत्री ने AI Impact Expo का उद्घाटन किया और यही Expo पूरे इवेंट का सबसे बड़ा attraction बना, जहां 300 से ज्यादा exhibition stalls में startups और global tech companies ने अपने AI innovations और real-world applications को showcase किया इस टेक मेले में industry giants भी पीछे नहीं रहे. OpenAI, Anthropic और Google जैसी कंपनियों ने अपने advanced AI models और enterprise solutions का demo दिया मीडिया और visitors को controlled access मिला, लेकिन असली हलचल तब मची जब OpenAI के CEO Sam Altman ने खुलासा किया कि भारत में ChatGPT के weekly active users 100 million यानी 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं और अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा market बन गया है Altman के मुताबिक, इस user base में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी Indian students की है, जो AI tools को learning और productivity के लिए aggressively use कर रहे हैं investment front पर भी बड़ा धमाका हुआ Global investment giant Blackstone ने Indian AI startup Neysa में 600 million dollars करीब 5,445 करोड़ रुपये का equity investment किया वहीं Bengaluru-based startup C2i, जो data centers के लिए power solutions develop करता है, उसने Peak XV Partners की अगुवाई में Series A funding round में 15 million dollars जुटाए यह साफ संकेत है कि AI infrastructure data centers, compute power और energy optimization आने वाले सालों में सबसे बड़ा battlefield बनने वाला है लेकिन दूसरा पहलू भी है HCL Technologies के CEO Vineet Nayar ने साफ कहा कि Indian IT companies अब job creation पर नहीं, बल्कि profit margins पर focus करेंगी यानी AI का दौर growth तो लाएगा, पर traditional hiring model पर pressure बढ़ेगा. Khosla Ventures के founder Vinod Khosla ने भी संकेत दिया कि अगले 5 सालों में IT services और BPO sector में massive transformation दिखेगा automation और AI adoption के कारण business models पूरी तरह बदल सकते हैं इसी बीच Anthropic ने ऐलान किया कि वह Bengaluru में अपना पहला India office open कर रही है कंपनी के मुताबिक, Claude AI का दूसरा सबसे बड़ा user base भारत में है जो इस बात का इशारा है कि India सिर्फ consumption market नहीं, बल्कि strategic AI hub बनता जा रहा है. AI Impact Summit का पहला दिन सिर्फ technology showcase नहीं था, बल्कि एक साफ message था India is not waiting for the future, it wants to build it. सवाल सिर्फ इतना है क्या यह AI boom नए रोजगार बनाएगा, या पुराने jobs को quietly replace कर देगा? आने वाले साल तय करेंगे कि यह summit एक celebration था या आने वाले disruption की चेतावनी