धुरंधर द रिवेंज ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड… Pre booking से लेकर BookMyShow तक हर जगह पुराने रिकार्ड नेस्तनाबूद हो रहे हैं, रिलीज़ से पहले ही सबसे ज्यादा टिकट बिक गए… Highest preview, highest opening की तैयारी… और demand ऐसी कि कहीं 24 घंटे शो चल रहा है तो कहीं आधी रात को थिएटर खुल रहे हैं… इंडिया ने शायद पहले कभी ऐसा सिनेमाई पागलपन नहीं देखा… अगर इस लाइन को सिर्फ एक fan का excitement मानकर आप नजरअंदाज कर रहे हैं, तो शायद आप उस असली कहानी को मिस कर रहे हैं जो इस वक्त इंडियन सिनेमा में लिखी जा रही है। धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस के सारे पारंपरिक नियमों को उल्टा कर दिया है। जहां फिल्मों की किस्मत पहले दिन के बाद तय होती थी, वहां इस फिल्म ने अपनी आधी जीत तो पर्दा उठने से पहले ही हासिल कर ली है BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म पर 14 लाख से ज्यादा टिकट रिलीज़ से पहले बिक जाना और कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 20 से 24 लाख तक पहुंचना इस बात का सबूत है कि यह फिल्म सिर्फ देखी नहीं जा रही, बल्कि इसे लोग एक इवेंट की तरह कैप्चर करना चाहते हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसे और मजबूत बनाते हैं ₹50 से ₹60 करोड़ तक की कमाई रिलीज़ से पहले ही हो चुकी है, जिसमें केवल पहले दिन के लिए लगभग ₹40 करोड़ का advance sale शामिल है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा माना जा रहा है। लेकिन इस movie का सबसे दिलचस्प और चौंकाने वाला हिस्सा तब सामने आया जब preview shows के आंकड़े आए। जहां आमतौर पर फिल्में preview में अपनी जमीन टटोलती हैं, वहीं धुरंधर द रिवेंज ने लगभग करोड़ों की कमाई सिर्फ preview से ही कर डाली। करीब 5 लाख लोग फिल्म को रिलीज़ से पहले ही देख चुके थे, जो यह दिखाता है कि यहां audience curiosity से नहीं, बल्कि एक तरह की urgency और commitment से आ रही है। यह वही audience है जो OTT के दौर में घर बैठकर कंटेंट देखने की आदी हो चुकी थी, लेकिन इस फिल्म ने उसे फिर से थिएटर की कुर्सी तक खींच लिया। देशभर के सिनेमाघरों की स्थिति इस समय किसी त्योहार से कम नहीं है कई शहरों में 24 घंटे लगातार शो चल रहे हैं, रात 12 बजे से लेकर सुबह 3 और 5 बजे तक स्क्रीनें भरी हुई हैं, और कुछ जगहों पर इतनी भीड़ हो रही है कि shows delay करने पड़ रहे हैं। मुंबई के Maratha Mandir में दशकों से चल रही DDLJ की परंपरा तक इस फिल्म के आगे झुकती नजर आई, जो सिर्फ एक बदलाव नहीं बल्कि एक युग के खत्म होने और दूसरे के शुरू होने का संकेत देता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का opening day worldwide ₹200 करोड़ तक जा सकता है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी openings में शामिल कर सकता है। यही वह मोड़ है जहां ‘धुरंधर द रिवेंज खड़ी है जो इसे बाहुबली और dangal जैसी फिल्मों की कतार में खड़ा कर सकता है अब सबसे बड़ा और सबसे चर्चित सवाल क्या धुरंधर द रिवेंज ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है? इसका जवाब है बिल्कुल कर सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है अगर family audience के साथ repeat viewing का trend बना, तो यह फिल्म आसानी से ₹1500 करोड़ तक पहुंच सकती है। अगर international market, खासकर Gulf, US और South Asia में भी इसे जोरदार response मिला, तो यह आंकड़ा 2000 करोड़ तक जा सकता है। यह फिल्म यह साबित कर रही है कि सही moment, सही hype और सही positioning मिल जाए, तो सिनेमा आज भी लोगों को घर से बाहर खींच सकता है। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं, लोगों के दिमाग पर कब्जा कर लिया है… और अगर ये कब्जा कुछ हफ्तों तक बना रहा, तो ₹2000 करोड़ सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा का नया बेंचमार्क बन सकता है।