देश में एक बार फिर वही बेचैनी लौटती दिख रही है, जो कभी कोरोना के दौर में हर घर के अंदर महसूस होती थी। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वायरस नहीं, बल्कि तेल की कीमतें और मिडिल ईस्ट का तनाव लोगों के मन में डर पैदा कर रहा है। सवाल धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है क्या भारत किसी बड़े फैसले के करीब खड़ा है? दरअसल, हालात तब ज्यादा गंभीर नजर आने लगे जब प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 23 मार्च 2026 को अपने भाषण में साफ शब्दों में कहा कि “लॉकडाउन जैसी स्थिति दोबारा बन सकती है, इसलिए देश को तैयार रहना चाहिए।” यही एक लाइन अब पूरे देश में चर्चा और चिंता का केंद्र बन गई है। इसी बीच सरकार के स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह सिर्फ एक सामान्य मीटिंग नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे उस बढ़ते वैश्विक संकट के जवाब की तरह देखा जा रहा है, जो तेजी से भारत के दरवाजे तक पहुंच रहा है। इस बैठक में ऊर्जा आपूर्ति, आर्थिक दबाव और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। अब सवाल उठता है आखिर ऐसा क्या हो रहा है दुनिया में, जिसने भारत को भी सतर्क कर दिया? मामले की शुरुआत मिडिल ईस्ट से होती है, जहां अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की सप्लाई चेन को हिला दिया है। इसका सबसे बड़ा असर तेल पर पड़ा है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें महज एक महीने के भीतर 70 डॉलर से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। यह उस दबाव की है जो अब हर देश के नागरिकों तक पहुंच रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर साफ दिख रहा है दक्षिण-पूर्व एशिया में ईंधन 30 से 50 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है, उत्तरी अमेरिका में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, यूरोप में 20 प्रतिशत और अफ्रीकी देशों में तो कीमतें 50 प्रतिशत तक चढ़ चुकी हैं। ऐसे हालात में भारत के सामने भी बड़ा फैसला लेने की चुनौती थी। आम आदमी को तत्काल झटका न लगे, इसके लिए सरकारी खजाने पर अतिरिक्त भार लिया जा रहा है। लेकिन असली मामला सिर्फ महंगाई की नहीं है… असली मामला है अनिश्चितता की। जैसे ही प्रधानमंत्री की इस हाई-लेवल मीटिंग की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने इसे सीधे लॉकडाउन की संभावना से जोड़ना शुरू कर दिया। कोई कह रहा है “सब कुछ फिर बंद हो जाएगा”, तो कोई इसे “नई आर्थिक इमरजेंसी” की शुरुआत बता रहा है। हालांकि, हकीकत यह है कि सरकार की तरफ से लॉकडाउन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जिस तरह के वैश्विक हालात बन रहे हैं और जिस तरह सरकार लगातार उच्च स्तर पर समीक्षा कर रही है, उसने यह जरूर साफ कर दिया है कि स्थिति सामान्य नहीं है। तेल की कीमतों में अचानक आई आग, मिडिल ईस्ट का बढ़ता टकराव और भारत में लगातार हो रही रणनीतिक बैठकों के बीच अब देश एक ऐसे मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जहां हर फैसला आने वाले समय की दिशा तय कर सकता है। और यही वजह है कि आज हर आम आदमी के मन में एक ही सवाल घूम रहा है क्या यह सिर्फ महंगाई का तूफान है… या फिर एक और बड़े बदलाव की शुरुआत?
अमेरिका का डॉलर जिसे ग्लोबल इकोनॉमी की रीढ़ और भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी माना जाता है अब एक ऐसे बदलाव से गुजरने जा रहा है, जो ऐतिहासिक होने वाली है..... एक ऐसा फैसला लिया जा रहा है जो 1861 से चली आ रही 165 साल पुरानी उस परंपरा को खत्म करेगा, जिसमें हर अमेरिकी नोट पर केवल Treasury Secretary और U.S. Treasurer के सिग्नेचर होते थे। अब इस स्थापित सिस्टम में बदलाव करते हुए Treasurer के सिग्नेचर को हटाकर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर को शामिल किया जा रहा है..... खबर ये है कि Donald Trump का सिग्नेचर अब सीधे US Dollar नोट पर दिखाई देगा। यानी पहली बार कोई sitting President अपनी पहचान सीधे उस करेंसी पर दर्ज करेगा, जो न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की आर्थिक धड़कन मानी जाती है। अगर इसे सिर्फ एक administrative change समझा जाए तो ये गलती होगी, क्योंकि इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिकी करेंसी हमेशा से एक institutional identity का प्रतीक रही है जहाँ व्यक्ति नहीं, बल्कि सिस्टम की निरंतरता दिखाई देती थी। लेकिन इस फैसले के साथ पहली बार उस neutrality को एक व्यक्तिगत पहचान के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि 2020 के दौरान ट्रंप के नाम वाले stimulus checks जरूर जारी हुए थे, लेकिन वो करेंसी नहीं थे यह बदलाव सीधे currency framework के भीतर हो रहा है। इसे अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के साथ जोड़कर एक symbolic tribute के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक आयाम इससे कहीं बड़े हैं। दुनिया में लगभग 2.4 ट्रिलियन डॉलर की करेंसी circulate कर रही है...ऐसे में किसी भी बदलाव का असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वैश्विक बाजारों, निवेशकों की सोच और आर्थिक प्रतीकों पर भी पड़ता है। समर्थक इसे मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक बता रहे हैं एक ऐसा कदम जो अमेरिका की शक्ति और उसकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाता है। वहीं आलोचकों का मानना है कि यह करेंसी के institutional character को कमजोर कर सकता है और इसे एक तरह से political branding में बदल सकता है। क्योंकि currency का मूल आधार उसकी neutrality और trust होता है और जब उस पर किसी व्यक्ति की सीधी पहचान जुड़ती है, तो यह बहस शुरू होना तय है कि क्या यह संतुलन बना रहेगा। हालांकि व्यावहारिक रूप से देखा जाए तो पुराने नोट पूरी तरह बंद नहीं होंगे वे पहले की तरह circulation में रहेंगे और नए नोट धीरे-धीरे शामिल होंगे। लेकिन असली बदलाव कागज़ पर नहीं, perception में होगा। जब भी कोई नया नोट हाथ में आएगा, वह एक संकेत होगा कि अब दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी में सिस्टम के साथ-साथ नेतृत्व की सीधी छाप भी मौजूद है। यही इस पूरे फैसले की असली गहराई है