Latest News

Halchal News 1 April 2026

1.) असम के गोगामुख में आज पीएम मोदी की होगी जनसभा, चुनावी माहौल के बीच जनता को करेंगे संबोधित

2.) लोकसभा में आज है कई बड़े फैसलों का दिन, FCRA संशोधन बिल पर होगी चर्चा, ATF एक्साइज ड्यूटी प्रस्ताव और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल भी पेश होगा 

3.) असम में कांग्रेस प्रचार हुआ तेज, प्रियंका गांधी वाड्रा नजिरा, टिंगखोंग और खोवांग में जनसभाओं को करेंगी संबोधित 

4.) फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से आज NASA की Artemis II मिशन की लॉन्च विंडो होगी शुरू

5.) मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान की मेहमाननावजी करेंगे 

6.) जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के साथ प्राइवेट बिल्स पर हो रही है चर्चा, सदन में अहम मुद्दों पर होगी बहस

7.) राजस्थान में कांग्रेस का ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान होगा शुरू, गोविंद डोटासरा आज ब्यावर से करेंगे आगाज़

8.) कर्नाटक उपचुनाव में दिग्गजों की हुई एंट्री, बागलकोट में CM सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, येदियुरप्पा और बोम्मई आज करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

9.) बेंगलुरु में LPG सिलेंडर की किल्लत का हो रहा है भारी असर, सप्लाई बाधित, घरों और कारोबार पर बढ़ा संकट

10.) तमिलनाडु में चुनावी माहौल गरम, आज करूर में CM एमके स्टालिन करेंगे चुनाव प्रचार

11.) केरल में CM पिनराई विजयन आज कायमकुलम समेत कई इलाकों में करेंगे जनसभाएं

12.) तेलंगाना में चिकन शॉप मालिकों की होगी आज हड़ताल, मार्जिन कटौती के विरोध में कारोबार ठप करने की दी चेतावनी

13.) केरल में NDA का प्रचार हुआ तेज, तिरुवनंतपुरम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जनसभा

14.) तिरुवनंतपुरम में कर्नाटक के IT मंत्री प्रियंक खड़गे की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, अहम मुद्दों पर रखेंगे पक्ष

15.) सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के SIR केस पर होने वाली है सुनवाई, फैसले पर टिकी है सबकी नजरें