Halchal News 11 February 2026
1.) पंजाब के पटियाला में आज दोपहर 2:30 बजे से होगा प्रदर्शन ... भूपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में ‘जागो सरकार जागो मोर्चा’ मार्च करेंगे
2.) योगी सरकार आज पेश करेगी यूपी का राज्य बजट 2026, विधानसभा में होगा अहम दिन
3.) अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग पर...अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और प्रशांत नायर आज बैंगलुरू में हो रहे US-India Space Business Forum में होंगे शामिल
4.) बांग्लादेश में बड़े जनआंदोलन के बाद होने जा रहे पहले आम चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान आज समाप्त होगा
5.) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन आज तेहरान में क्रांति वर्षगांठ पर जनता को संबोधित करेंगे, राष्ट्रीय एकता पर ज़ोर देंगे
6.) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज लंदन के संसद भवन में सवालों का सामना करेंगे
7.) नाटो के महासचिव मार्क रुटे आज बेल्जियम के ब्रसेल्स में रक्षा मंत्रियों की बैठक से पहले मीडिया को संबोधित करेंगे
8.) वैलेंटाइन डे से पहले कोलंबिया से अमेरिका के लिए लाखों गुलाब होंगे रवाना
9.) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेर लेयेन आज बेल्जियम के एंटवर्प में देंगी मुख्य भाषण
10.) गुरुग्राम में आज होगा AI का पावर शो, माइक्रोसॉफ्ट AI Impact Summit से पहले दिखाएगी AI के रियल-वर्ल्ड यूज़ केस
11.) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को WhatsApp के जरिए धमकी मिलने के बाद मुंबई में उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी
12.) हैदराबाद में शहरी स्थानीय निकायों के लिए आज नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं, जहाँ मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान करेंगे
13.) असम के मुख्यमंत्री को दर्शाने वाले ‘पॉइंट ब्लैंक’ वीडियो को लेकर विवाद तेज़ हो गया है... CPI(M) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज करने और SIT जांच की मांग पर तात्कालिक सुनवाई के लिए सहमति दी है
14.) पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के लिए छात्र संगठन SATH आज चंडीगढ़ में उम्मीदवार घोषित करेगा
15.) बजट सत्र में सियासी घमासान रहेगा जारी, अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे