Halchal News 11 March 2026
1.) देशभर में LPG सिलेंडर की कमी से घरों और होटल-ढाबों तक गैस की हुई किल्लत, रेस्तरां मालिकों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की
2.) मिडिल ईस्ट संकट पर रोम से आज आने वाला है बड़ा बयान, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी सीनेट में करेंगी संबोधन
3.) संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर आज चर्चा होने की है संभावना
4.) नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति
मुर्मू जल महोत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगी
5.) सुप्रीम कोर्ट आज इच्छामृत्यु (Euthanasia) से जुड़े अहम मामले पर अपना फैसला सुनाएगा, पूरे देश की नजरें है टिकी
6.) फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में आज दोपहर 1:30 बजे यूरोपीय संसद मिडिल ईस्ट युद्ध पर विशेष सत्र आयोजित करेगी
7.) दक्षिण में होगा आज विकास का दौरा, पीएम मोदी आज केरल–तमिलनाडु में कार्यक्रमों में शामिल होकर बड़ी परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
8.) दिल्ली के तिस हजारी कोर्ट में आज लगेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, लोगों को दी जाएगी जागरूकता और मुफ्त जांच की सुविधा
9.) दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में आज 11:30 बजे Resident Welfare Associations और कई एनजीओ नशे, सट्टेबाजी और बढ़ते अपराध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा
10.) राजधानी दिल्ली में ग्लोबल सिक्योरिटी पर आज होगा मंथन, मानेकशॉ सेंटर में सिनर्जिया कॉन्क्लेव 2026 में जुटेंगे नीति-निर्माता, रक्षा नेता और राजनयिक
11.) ईरान की दो महिला फुटबॉलर्स को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, नया जीवन शुरू करने का मिला मौका
12.) श्रीनगर में आज मौसम बदलेगा, कश्मीर घाटी में कम दबाव के चलते बारिश और बर्फबारी की है संभावना
13.) जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार हुए भारी प्रभावित, कारोबारियों में बढ़ी चिंता
14.) चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का सत्र जारी है, सदन में विभिन्न नीतिगत और राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है
15.) लखनऊ के गांधी मैदान में आज दोपहर 12:30 बजे मौलाना अब्दुल सलीम के कथित बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा