Latest News

Halchal News 13 March 2026

1.) असम को आज मिलेगी बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोकराझार और गुवाहाटी में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे

2.) संसद के बजट सत्र में आज भी हंगामे के आसार, LPG संकट को लेकर टीएमसी सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे

3.) लखनऊ में आज कांशीराम जयंती सप्ताह के मौके पर ‘संविधान सम्मेलन’ में शामिल होंगे विपक्ष के नेता राहुल गांधी

4.) लखनऊ में आज होगा बड़ा उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूलेलाल वाटिका में ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे

5.) केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी आज, उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करेगी पार्टी की कोर इलेक्शन कमेटी

6.) एलपीजी संकट को लेकर चेन्नई में कांग्रेस का होगा प्रदर्शन, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करेंगे 

7.) उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी का आज होगा सियासी प्रदर्शन, जनसभा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे

8.) रमज़ान के आख़िरी जुमे पर देशभर में होगा अलविदा नमाज़, मस्जिदों में बड़ी संख्या में इबादत के लिए जुटेंगे मुसलमान

9.) अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ऑस्कर से पहले हलचल हुई तेज, रेड कार्पेट पर तैयारियां जोरों पर

10.) वॉशिंगटन डीसी में आज वुमन हिस्ट्री मंथ कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप

11.) गुरुग्राम में एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस का होगा आज लॉन्च, वरिष्ठ नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज और कूटनीतिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

12.) इम्फाल में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला आज असम राइफल्स नेशनल इंटीग्रेशन टूर 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

13.) हैदराबाद में वाहन रजिस्ट्रेशन अब पूरी तरह होगी डिजिटल, ट्रांसपोर्ट विभाग नई ऑनलाइन प्रणाली शुरू करेगा 

14.) लखनऊ में आज सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के ‘गोल्फ सिटी’ ब्रांच का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 

15.) जयपुर में एलपीजी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का होगा आज विरोध प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे पार्टी नेता