Halchal News 16 April 2026
1.) संसद में महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में होने वाला है बड़ा कदम, सरकार आज परिसीमन समेत तीन अहम बिल पेश करेगी
2.) तमिलनाडु चुनाव में TVK पार्टी का आज होगा बड़ा ऐलान, विजय जारी करेंगे मेनिफेस्टो, किसान कर्ज माफी और MSME सपोर्ट का किया जा रहा है वादा
3.) बंगाल चुनाव पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा आज करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, कूचबिहार से सिलीगुड़ी तक कई जनसभाएं आज होंगी
4.) नीदरलैंड्स में आज होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह, डच PM रोब जेटन यूक्रेन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और गिज़ेल पेलिकोट को फोर फ्रीडम्स अवॉर्ड देंगे
5.) होरमुज़ संकट पर UN में आज रूस-चीन के वीटो के बाद महासभा की होगी अहम बैठक, वैश्विक नजरें फैसले पर टिकी
6.) चंडीगढ़ में सैक्रिलेज बिल पास होने के बाद पंजाब स्पीकर निवास पर आज होगा अखंड पाठ का भोग
7.) चंडीगढ़ में जनगणना 2027 की हो रही है शुरुआत, CM नायब सिंह सैनी आज सेल्फ-एन्यूमरेशन ड्राइव के पहले चरण को लॉन्च करेंगे
8.) जयपुर में आज ओरण बचाओ पद यात्रा’ का होगा समापन, भवानी निकेतन से CM ऑफिस तक निकलेगा अंतिम चरण
9.) लखनऊ में AAP छात्र विंग करेगा विरोध प्रदर्शन, फीस बढ़ोतरी और महंगी स्टेशनरी के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे छात्र
10.) श्रीनगर में आज होगा महिला किसान सम्मेलन, शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में LG मनोज सिन्हा होंगे शामिल
11.) तमिलनाडु में आज डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन थेनी, डिंडीगुल और मदुरै में करेंगे प्रचार
12.) छत्तीसगढ के रायपुर में CM विष्णु देव साय आज करेंगे दौरा, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय पहुंचकर करेंगे संवाद
13.) रांची में BJP की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, नवीन जायसवाल और अमित मंडल राज्य कार्यालय से रखेंगे पार्टी का पक्ष
14.) आज पुणे दौरे पर हैं CM देवेंद्र फडणवीस, चितले बंधु फैक्ट्री का करेंगे दौरा उद्योग जगत से होगी बातचीत
15.) तेहरान में आज ईरान-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात पर होगी अहम बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर आज आएगी बड़ी अपडेट