Halchal News 16 March 2026
1.) सोशल मीडिया एडिक्शन केस में बड़ा फैसला करीब, लॉस एंजेलिस में Meta और यूट्यूब के खिलाफ मुकदमे पर जूरी करेगी आज फैसला
2.) बिहार, हरियाणा और ओडिशा में आज राज्यसभा चुनाव के लिए होगा मतदान, सियासी नजरें नतीजों पर हैं टिकीं
3.) बेल्जियम के ब्रसेल्स में आज वैश्विक कूटनीति की होगी अहम बैठक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर यूरोपीय संघ फॉरेन अफेयर्स काउंसिल मीटिंग में होंगे शामिल
4.) कोलकाता में चुनाव आयोग की आज है अहम बैठक, सभी राजनीतिक दलों के साथ चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन
5.) केरल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा ऐलान, आज तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवारों की सूची जारी होगी
6.) भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में इंडियन यूथ कांग्रेस आज संसद का घेराव करेगी, केंद्र सरकार के खिलाफ होगा जोरदार प्रदर्शन
7.) दिल्ली शराब नीति केस में आज होगी अहम सुनवाई, CBI की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट करेगा विचार
8.) संसद के बजट सत्र में आज रेलवे और कृषि मंत्रालय की अनुदान मांगों पर होगी अहम चर्चा
9.) जयपुर में RSS आज करेगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के बाद संगठन रखेगा अपना रुख
10.) लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में सीधे फंड ट्रांसफर करेंगे
11.) श्रीनगर में आज होगी वक्फ बोर्ड की अहम बैठक, चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी करेंगी समीक्षा
12.) तेलंगाना विधानसभा को आज संबोधित करेंगे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, सरकार की नीतियों पर रखेंगे दृष्टिकोण
13.) झारखंड विधानसभा का बजट सत्र फिर होगा शुरू, आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के हैं आसार
14.) गुजरात के गांधीनगर में आज AAP प्रदेश अध्यक्ष येसुदाभाई गढ़वी की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुजरात की सियासत पर रखेंगे पार्टी का रुख
15.) सुप्रीम कोर्ट में आज यूनियन कार्बाइड कचरा विवाद और हेट स्पीच केस पर होगी अहम सुनवाई।