Halchal News 18 February 2026
1.) भारत की डिप्लोमैटिक चाल आज तय करेगी नया समीकरण, पीएम मोदी की दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वैश्विक दिग्गजों से होगी बड़ी बैठक
2.) पश्चिम बंगाल के ISKCON मायापुर धाम में आज 2 बजे जुटेगा आध्यात्मिक समागम, अमित शाह होंगे 152वीं जयंती समारोह के मुख्य अतिथि
3.) दिल्ली में आज ग्लोबल डिप्लोमैसी का बड़ा दिन, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा स्टेट विजिट पर भारत पहुंचेंगे
4.) आज 11 बजे स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में अमेरिका और ईरान आमने-सामने बैठकर परमाणु मुद्दे पर दूसरी बार बातचीत करेंगे, हौर्मुज़ जलडमरूमध्य के अस्थायी बंद से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल तेज हो सकती है
5.) टोक्यो में आज 12 बजे होगा बड़ा राजनीतिक मोड़, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अपनी भारी जीत के बाद नए मंत्रिमंडल का ऐलान करेंगी
6.) आज शाम 4 बजे नई दिल्ली के टोडापुर में बड़ा विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 2100 करोड़ की जल परियोजनाओं को हरी झंडी देंगी
7.) आज दोपहर 1 बजे नोएडा के सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी में INBUSH ERA 2026 का उद्घाटन सत्र होगा, जहां वैश्विक बिज़नेस और रिसर्च पर मंथन शुरू होगा
8.) आज 11 बजे पंजाब के बठिंडा के डीएसी दफ्तर के बाहर भारतीय किसान यूनियन गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है
9.) राजस्थान विधानसभा में आज बजट ग्रांट्स पर डिबेट शुरू होगी, सरकार के खर्च प्रस्तावों पर होगी चर्चा
10.) जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज बजट सत्र की कार्यवाही के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विभागों के खर्च प्रस्तावों पर बहस की शुरुआत होगी
11.) हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र का आज है तीसरा दिन, सदन में अहम मुद्दों पर बहस होगी
12.) आज दोपहर 3 बजे देहरादून में सहकारिता विभाग के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन सुरक्षा, व्यवस्थाओं और
प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां करेगा
13.) आज दोपहर 2 बजे राजस्थान के बीकानेर में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ‘ईट राइट मिलेट्स’ मेले में शिरकत करेंगे और पोषण व मोटे अनाज को बढ़ावा देने का संदेश देंगे
14.) आज दिल्ली पुलिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस वीक के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ विशेष बैठक करेगा, सुरक्षा, हेल्पलाइन और सामुदायिक सहयोग पर चर्चा की जाएगी
15.) लॉस एंजेलिस में आज रात 9:30 बजे सोशल मीडिया एडिक्शन केस की सुनवाई में मार्क जुकरबर्ग अदालत में अपना पक्ष रखेंगे