Halchal News 18 March 2026
1.) संसद सत्र आज भी रहेगा जारी, लोकसभा में पोस्टर-बैनर पर है सख्ती, वहीं राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को होगी विदाई
2.) कर्नाटक के बेलगावी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे आज, शहर की सियासत में सत्ता का नया समीकरण तय होगा
3.) मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की है संभावना
4.) चंडीगढ़ में CM भगवंत मान आज मीडिया से होंगे मुखातिब, सरकार के कामकाज और मुद्दों पर रखेंगे अपना पक्ष
5.) जयपुर में UGC बिल के खिलाफ करणी सेना और संगठनों का होगा प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर सरकार को घेरने की है तैयारी
6.) आज लखनऊ में ‘9 साल विकास’ पर किताब का होगा लॉन्च, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में होंगे शामिल
7.) लखनऊ में आज छात्रों का होगा मार्च, UGC एक्ट 2026 लागू करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेंगे छात्र
8.) कश्मीर में पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, घाटी में फिर लौटती दिख रही पर्यटकों की रौनक
9.) हैदराबाद में प्रथ्युशा केस में बड़ा मोड़, सिद्धार्थ रेड्डी नामपल्ली कोर्ट में करेंगे आज सरेंडर
10.) केरल चुनावी मैदान में कांग्रेस की एंट्री हुई तेज, उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान शुरू किया
11.) महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही जारी, आज भी सदन में अहम मुद्दों पर चर्चा के हैं आसार
12.) मध्य प्रदेश के भोपाल में कविता और सियासत का होगा आज संगम, मुख्यमंत्री मोहन यादव और कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में होंगे शामिल
13.) गुजरात के गांधीनगर में आज बजट 2026-27 पर मंत्रियों की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार बताएगी आर्थिक रोडमैप
14.) मध्य प्रदेश के हरदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मुख्यमंत्री मोहन यादव रखेंगे कई परियोजनाओं की आधारशिला
15.) मथुरा में PepsiCo इंडिया उठाएगी बड़ा कदम, कोसी–पटौदी रूट पर ग्रीन कॉरिडोर का होगा आज शुभारंभ