Halchal News 19 February 2026
1.) देशभर में आज से हुई रमज़ान की शुरुआत, मस्जिदों में इबादत की गूंज, रोजा का सिलसिला हुआ शुरू
2.) आज दोपहर 12:00 बजे आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह होगा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे शामिल
3.) ग्लोबल एनर्जी पॉलिटिक्स पर बड़ी अपडेट, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी मंत्रीस्तरीय बैठक के बाद आज दोपहर 2: 30 बजे पेरिस में मीडिया से रूबरू होंगे अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट
4.) दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘कैंपस मिलिटरीकरण’ के विरोध में छात्र समूह की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी आज, लोकतांत्रिक स्पेस ‘रीक्लेम’ करने का है ऐलान
5.) आज शाम 6 बजे नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सजेगा ‘विचारों का महा-मंच’ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में शशि थरूर की किताब ‘The Sage Who Reimagined Hinduism’ का भव्य लोकार्पण
6.) दिल्ली में आज 2:30 बजे इंडिया-फ्रांस एजुकेशन पार्टनरशिप का बिग अनाउंसमेंट, कांस्टीट्यूशन क्लब में विजयभूमि यूनिवर्सिटी और KEDGE बिज़नेस स्कूल मिलकर खोलेंगे इंटरनेशनल करियर के नए दरवाज़े
7.) नोएडा बनेगा एग्री-टेक डिप्लोमेसी का हब, आज 2 बजे भारत-ब्राज़ील सरकारी स्तर पर होगा बड़ा कृषि संवाद
8.) पंजाब की राजनीति के अहम चेहरे रहे बेअंत सिंह की 104वीं जयंती आज चंडीगढ़ में मनाई जाएगी
9.) हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले चंडीगढ़ में बिज़नेस एडवाइजरी कमेटी की अहम बैठक आज होगी
10.) यूपी विधानसभा में बजट पर हो रहीं है बहस तेज, सत्ता-विपक्ष है आमने-सामने
11.) भारत मंडपम से दुनिया को AI का संदेश, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ‘India AI Impact Summit 2026’ का करेंगे शुभारंभ, देंगे साझा संबोधन
12.) प्रियंका गांधी आज दोपहर 2:00 बजे गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सरकार के खिलाफ APCC की ‘चार्जशीट’ जारी करेंगी
13.) महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षा में मुस्लिम समुदाय को दिए जा रहे 5% आरक्षण को खत्म करने का फैसला किया
14.) चांद की ओर एक और बड़ा कदम, NASA ने आज Artemis II के लिए दूसरी ‘फ्यूल-भरी’ लॉन्च रिहर्सल की
15.) आज दोपहर में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और विधायक हरीश खुराना भारतीय संविधान क्लब में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे