Halchal News 20 March 2026
1.) ईद से पहले बाजारों में चांद रात की रौनक, देशभर में खरीदारी का हो रहा है जबरदस्त उछाल
2.) केरल चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान तय, तिरुवनंतपुरम से आज उम्मीदवारों की सूची जारी होने की है संभावना
3.) दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज जंतर मंतर प्रदर्शन और IRCTC घोटाले पर सुनवाई करेगी
4.) सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम याचिकाओं पर होगी सुनवाई, चंबल अभयारण्य और चुनाव आयोग नियुक्ति मामले पर टिकी है सबकी नजरें
5.) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीचों का होगा कायाकल्प, विजागा इकोनॉमिक रीजन के तहत विकास योजनाओं पर होगा मंथन
6.) मोहाली में आज होगी पंजाब किंग्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह मीडिया से करेंगे बातचीत
7.) लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा महिला विंग का आज होगा प्रदर्शन, LPG कीमतों पर सरकार को घेरने उतरीं कार्यकर्ता
8.) रमज़ान के जुमे पर जयपुर की जामा मस्जिद में होगा आज खास नमाज़, बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की होगी जुटान
9.) वर्ल्ड हेड इंजरी डे पर आज दिल्ली में हो रहा है हेलमेट सेफ्टी जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा को लेकर खास पहल जारी
10.) राजधानी में बजट तैयारियों पर मंथन तेज, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली सचिवालय में अहम बैठक करेंगी
11.) ग्रेटर नोएडा में आज यूपी सरकार के 9 साल पर होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, मंत्री बृजेश सिंह उपलब्धियों का ब्योरा पेश करेंगे
12.) खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों के बाद ईरान-अमेरिका तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है
13.) उत्तराखंड में आज होने वाला है बड़ा राजनीतिक फेरबदल, कैबिनेट विस्तार के साथ 5 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
14.) बिहार में कांग्रेस हुआ सख्त, राज्यसभा चुनाव से गायब रहे 3 विधायकों को थमाया नोटिस
15.) शेयर बाजार में आज हुआ जोरदार उछाल, निफ्टी 220 अंक ऊपर और सेंसेक्स में भी 700 अंकों की हुई बढ़त