Latest News

Halchal News 21 February 2026

1.) इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता आज नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे 

2.) भजनलाल सरकार के दो साल पर होगी आज सियासी बहस, राजस्थान विधानसभा में उपलब्धियों बनाम सवालों की होगी टक्कर

3.) हैदराबाद में ग्रामीण आजीविका पर होगा आज मंथन, 11 बजे DAY-NRLM की केंद्रीय बैठक में बोलेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

4.) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  स्टालिन आज शाम 6 बजे मदुरै के डीएमके बूथ एगेमी सम्मेलन में भाग लेंगे 

5.) सांसद मनोज तिवारी आज नई दिल्ली के यमुना विहार में दूसरी अटल कैंटीन का उद्घाटन करेंगे 

6.) आज दोपहर 2:00 बजे तमिलनाडु के ऊटी में तिब्बती समुदाय आधुनिक चुनौतियों के बीच अपनी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित करेगा

7.) दिल्ली में आज होगी साहित्यिक शाम, 6 बजे इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में लॉन्च होगी जोनाथन गिल हैरिस की नई किताब The Girl From Fergana

8.) डिफेंस सेक्टर की उपलब्धियों पर होगा बड़ा खुलासा, नई दिल्ली के पंडारा रोड में दोपहर 12 बजे रक्षा मंत्री की अहम प्रेस बातचीत होगी 

9.) ममता बनर्जी आज कोलकाता के देशप्रिय पार्क में भाषा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी

10.) नई दिल्ली में हो रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एक्सपो आज आम जनता के लिए खुला रहेगा

11.) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन  आज शाम 5:00 बजे नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे

12.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के गुवाहाटी में सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे 

13.) Rahul Gandhi आज RSS से जुड़े मानहानि मामले में मुंबई के भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे, सुनवाई पर होगी सबकी नजर 

14.) अमेरिकी अदालत से झटका मिलने के बाद राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की 

15.) चुनावी तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज गुजरात दौरे पर जाएंगे