Halchal News 23 April 2026
1.) बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में पीएम मोदी का होगा मेगा प्रचार, कृष्णानगर और मथुरापुर में करेंगे जनसभाएं हावड़ा में रोड शो से होगा शक्ति प्रदर्शन
2.) मणिपुर में खोंगजोम दिवस पर होगी आज श्रद्धांजलि, राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और CM एन. बीरेन सिंह कार्यक्रम में होंगे शामिल
3.) गुवाहाटी के खानापाड़ा में BJP कार्यकर्ताओं का होगा ‘महिला आक्रोश’ प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे समर्थक
4.) बेंगलुरु में LPG और पेट्रोलियम सप्लाई पर बड़ा अपडेट, PIB और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की आज होगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
5.) कर्नाटक SSLC (कक्षा 10) के नतीजे आज घोषित होंगे, मंत्री मधु बंगरप्पा करेंगे रिजल्ट का ऐलान
6.) बेंगलुरु में स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखेंगे सरकार का पक्ष
7.) हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, नारनौल में पारा 42.5°C तक पहुंचा, लोग बेहाल
8.) अमृतपाल सिंह फिर गिरफ्तार, NSA खत्म होते ही पंजाब पुलिस का एक्शन,अजनाला केस में दोबारा हिरासत
9.) दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आज शाम 3 बजे नौसेना से जुड़े कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे शामिल
10.) दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का आज व्यस्त कार्यक्रम, DPS मथुरा रोड से किरोड़ी मल कॉलेज तक वार्षिक समारोहों में होंगे शामिल
11.) दिल्ली में AIIMS का बड़ा मेडिकल अपडेट, प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में नई तकनीकों पर होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, Aesthetic Surgery Update 2026’ पर होगा फोकस
12.) दिल्ली में गर्मी का कहर, पारा 42°C के पार, 24 अप्रैल से होगी हीटवेव की चेतावनी
13.) न्युयार्क में हैती संकट पर UN सुरक्षा परिषद की आज शाम 7: 30 बजे होगी अहम बैठक, हालात पर वैश्विक नजरें टिकीं
14.) बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब, PM मोदी ने इसे विश्वास का उत्सव बताया
15.) जर्मनी दौरा पूरा कर लौटे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर रहा फोकस