Latest News

Halchal News 23 March 2026

1.) बंगाल चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, कोलकाता में चुनाव आयोग आज पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी करेगा 

2.) सुप्रीम कोर्ट में आज होगी कई अहम याचिकाओं पर सुनवाई, तमिलनाडु SIR और अनिल अंबानी से जुड़े मामलों पर टिकी नजरें

3.) असम के गुवाहाटी स्थित जालुकबाड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा की आज होगी जन आशीर्वाद यात्रा, जनता के बीच होगा सियासी शक्ति प्रदर्शन

4.) बर्लिन में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और CDU नेता गॉर्डन श्नाइडर की आज होगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनीति पर अहम बयान की है उम्मीद

5.) लंदन में पीएम कीर स्टारमर हाउस ऑफ कॉमन्स कमेटियों के सामने आज पेश होंगे, अहम मुद्दों पर जवाबदेही तय होगी

6.) केरल के कोझिकोड नॉर्थ और साउथ सीटों पर नामांकन का आज है आखिरी दिन, उम्मीदवारों की दौड़ में होगा आखिरी मौका

7.) हैदराबाद में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद और GHMC कमिश्नर का आज होगा संयुक्त रूट निरीक्षण

8.) गुजरात के वडोदरा में आदिवासी सम्मेलन में राहुल गांधी की होगी आज एंट्री, सियासी संदेश देने की है तैयारी

9.) पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस 2026 की रौनक आज भी रहेगी जारी, आज सिंगर शान की लाइव परफॉर्मेंस से सजेगा मंच

10.) अहमदाबाद में आज होगा गुजरात टाइटंस का ‘शुभारंभ 2026’ प्री-सीजन इवेंट, टीम नई शुरुआत के साथ उतरेगी मैदान में

11.) राहुल गांधी के दौरे से पहले आज वडोदरा में होगी कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

12.) मुंबई में SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे की आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाजार और निवेश से जुड़े बड़े ऐलान की है उम्मीद

13.) महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज भी रहेगा जारी, सदन में अहम मुद्दों पर चर्चा तेज रहने की है उम्मीद

14.) मध्य प्रदेश के भोपाल में आज शहीद दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम, वीरों को किया जाएगा नमन

15.) बंगाल में आज होगा चुनावी माहौल गरम, बीजेपी का राज्यभर में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान जारी