Latest News

Halchal News 24 April 2026

1.) भारत-न्यूजीलैंड के बीच बड़ी डील फाइनल, न्यूजीलैंड के PM का ऐलान, सोमवार को साइन होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 

2.) सचिन तेंदुलकर के 53वें जन्मदिन पर मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होगा खास जश्न, फैंस और क्रिकेट जगत में ज़बर्दस्त उत्साह

3.) गुवाहाटी हाईकोर्ट में आज होगा बड़ा फैसला, पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनाया जाएगा आदेश

4.) वाराणसी में गर्मी से राहत देने के लिए नई पहल, ट्रैफिक सिग्नलों पर ग्रीन शेड्स लगाए गए

5.) गुरुग्राम में BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी की होगी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, अहम मुद्दों पर रखेंगे पार्टी का पक्ष

6.) नागपुर में मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी की होगी आज संयुक्त मौजूदगी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

7.) पश्चिम बंगाल में तेजस्वी यादव का मेगा रोड शो, भाटपाड़ा से खड़दह तक देर रात तक करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं 

8.) कोलकाता में ममता बनर्जी की होगी आज ताबड़तोड़ जनसभाएं, हावड़ा, भवानीपुर और पोर्ट इलाके में पदयात्रा से करेंगी शक्ति प्रदर्शन

9.) लखनऊ में ‘रश्मिरथी पर्व’ कार्यक्रम का होगा आज आयोजन, सांस्कृतिक माहौल के बीच खास प्रस्तुतियां होंगी

10.) रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की होगी आज अवॉर्ड कार्यक्रम में मौजूदगी, सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत

11.) मध्य प्रदेश के मंदसौर में 200-बेड मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बिल्डिंग का होगा आज उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार 

12.) पुणे में State Bank of India के लोकल हेड ऑफिस का हुआ आज उद्घाटन

13.) दिल्ली हाई कोर्ट में होगी आज कई मामलों की सुनवाई, अहम फैसलों पर टिकी नजरें

14.) बंगाल के डमडम में जनसभा और जादवपुर-मथुरापुर में दूसरी रैली करेंगे पीएम मोदी 

15.) ट्रंप का बड़ा दावा, जंग पर लगा अस्थायी विराम, इजरायल-लेबनान सीजफायर बढ़ा