Halchal News 24 March 2026
1.) संसद के बजट सत्र में पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में आज पीएम मोदी करेंगे संबोधन
2.) पश्चिम बंगाल स्थित चैल्सा के ज्योति आश्रम में CM ममता बनर्जी की आज होगी अहम बैठक, सियासी और प्रशासनिक मुद्दों पर होगा मंथन
3.) बंगाल चुनाव से पहले BJP की सक्रियता तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कोलकाता पहुंचकर संगठनात्मक बैठकों में जुटे
4.) सुप्रीम कोर्ट में ED की याचिका पर होगी आज सुनवाई, IPAC जांच में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप के आरोपों पर होगी कानूनी बहस
5.) दिल्ली में आज AI और भारत की टेक्नोलॉजी दिशा पर होगी बड़ी चर्चा, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगा खास कार्यक्रम
6.) उत्तर प्रदेश के जेवर में पीएम मोदी के एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियां हुई तेज, मंत्री पंकज चौधरी करेंगे अहम समीक्षा बैठक
7.) चंडीगढ़ में CM भगवंत मान की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार के कामकाज और फैसलों पर रखेंगे अपना पक्ष
8.) चंडीगढ़ के 75 साल पूरे होने पर होगा आज खास आयोजन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ‘इंडियन मॉडर्निस्ट्स’ को करेंगे सम्मानित
9.) बेंगलुरु में विधानसभा कार्यवाही पर BJP का हमला, नेताओं ने उठाए कामकाज पर सवाल
10.) कर्नाटक उपचुनाव में मुकाबला होगा तेज, दावणगेरे और बागलकोट सीटों पर कांग्रेस और BJP आज भरेंगे नामांकन
11.) IPL से पहले RCB की बड़ी तैयारी, बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम रणनीति का होगा खुलासा
12.) तेलंगाना विधानसभा में बजट पर चर्चा जारी, फीस रीइम्बर्समेंट बकाया को लेकर भारत राष्ट्र समिति पार्टी का हो रहा है जोरदार विरोध प्रदर्शन
13.) ओडिशा विधानसभा सत्र की हुई शुरुआत, विपक्ष ने पहले दिन ही सरकार पर बोला हमला
14.) इम्फाल में वर्ल्ड TB डे पर होगा बड़ा अभियान शुरू, 100 दिन का TB मुक्त अभियान होगा लॉन्च
15.) मध्य प्रदेश में कांग्रेस का नया दांव, प्रदेशभर में टैलेंट हंट इंटरव्यू शुरू कर संगठन को मजबूत करने की हो रहीं हैं तैयारी