Latest News

Halchal News 25 February 2026

1.) होली से पहले खुदरा और थोक बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल अब देखने को मिल सकता है 

2.) मथुरा ज़िले के बरसाना में विश्व-प्रसिद्ध लट्ठमार होली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, नंदगांव और बरसाना में रंग-गुलाल की रौनक बढ़ने लगी है

3.) इजरायल के तेल अवीव में आज भोर में हुई मोदी-नेतन्याहू शिखर वार्ता, अब केनेस्सेट संबोधन और हाई-प्रोफाइल डिनर होगा

4.) राजस्थान का उदयपुर आज बनेगा स्टार वेडिंग डेस्टिनेशन, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी का जश्न होगा आज 

5.) चेन्नई में जिम्बाब्वे की होगी आज रणनीतिक तैयारी, मैच से पहले मीडिया ब्रीफिंग और नेट्स में पसीना बहाएगी टीम

6.) बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान अस्पताल में हैं भर्ती, प्रशंसक कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना

7.) अजित पवार प्लेन क्रैश केस में Video Surveillance Recorder पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की होगी कार्रवाई, रोहित पवार आज करेंगे बड़ा खुलासा

8.) अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में सड़कों पर उतरेगा कांग्रेस लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का होगा आज विरोध मार्च

9.) ‘केरल’ अब होगा ‘केरलम’, केंद्र कैबिनेट ने नाम बदलने के प्रस्ताव को आज दी हरी झंडी

10.) चुनावी बिगुल आज बजेगा, पांडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी प्रेस बैठक होगी 

11.) गृह मंत्री अमित शाह बिहार के किशनगंज में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की समीक्षा बैठक करेंगे, कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस 

12.) जम्मू में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज CSIR-IIIM में नए बायोलॉजिकल, केमिस्ट्री और QCQA ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे

13.) इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव आज कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे को लेकर प्रतिक्रिया देंगे

14.) आज पता चलेगा, एक साल, कैसा रहा कमाल, दिल्ली में BJP सरकार के पहले वर्ष पर CM रेखा गुप्ता कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित

15.) हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू होगा, सरकार वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं और योजनाओं का खाका पेश करेगी