Halchal News 25 March 2026
1.) दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की आज होगी ओपनिंग सेरमनी, अर्जुन कपूर, अनुपम खेर और विक्की कौशल समेत कई सितारों की होगी मौजूदगी
2.) गोरखपुर में बेटियों के लिए CM योगी आदित्यनाथ मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल की आधारशिला रखेंगे
3.) तमिलनाडु चुनाव से पहले AIADMK पार्टी का बड़ा कदम, आज पहले चरण की उम्मीदवार सूची जारी होने की है संभावना
4.) केरल चुनाव से पहले कोझिकोड में आज राहुल गांधी की होगी जनसभा, सियासी माहौल गरमाने की हो रही है तैयारी
5.) आज दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन CAG रिपोर्ट पर आज गरमागरम चर्चा के है आसार
6.) गुरुग्राम में Hero India Open से पहले होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, टूर्नामेंट से पहले तैयारियों पर आज आयेगा बड़ा अपडेट
7.) उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुनर्वास परियोजना को आज मिलेगी रफ्तार, CM योगी आदित्यनाथ भरथापुर साइट की आधारशिला रखेंगे
8.) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में CM योगी आदित्यनाथ का दौरा, देवीपाटन मंदिर में आज करेंगे दर्शन-पूजन
9.) असम के होजई में आज CM हिमंत बिस्वा सरमा की होगी रैली, चुनावी माहौल में होने वाला है शक्ति प्रदर्शन
10.) जयपुर में महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का होगा प्रदर्शन, PCC ऑफिस पर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध की है संभावना
11.) कोलकाता में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज होगा दौरा, दक्षिणेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ संगठनात्मक बैठकों में जुटे
12.) कोलकाता में आज AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष हुमायूं कबीर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी
13.) छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज नेशनल ट्राइबल गेम्स की होगी शुरुआत, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और CM विष्णु देव साय कार्यक्रम में होंगे शामिल
14.) असम के गुवाहाटी में LPG संकट ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों से लेकर कारोबार तक गैस की किल्लत से लोग परेशान
15.) आज सुबह ईरान का इजरायल पर ताबड़तोड़ अटैक, तेल अवीव सहित कई शहरों को बनाया निशाना