Latest News

Halchal News 27 February 2026

1.) कनाडा के प्रधानमंत्री आज मुंबई में कई उच्चस्तरीय बिज़नेस कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, भारतीय और कनाडाई CEOs और उद्योग विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे

2.) कोलकाता में BJP आज विधानसभा चुनाव से पहले मेगा प्रेस मीट कर ‘परिबर्तन यात्रा’ का शेड्यूल घोषित करेगा, राज्यभर में सियासी अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी 

3.) यौन शोषण केस में आज होगी बड़ी कानूनी लड़ाई, प्रयागराज कोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई होगी 

4.) काबुल में अफगान अधिकारियों ने पहले हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में आज जवाबी सैन्य कार्रवाई की, सीमा पर तनाव फिर बढ़ा 

5.) दिल्ली को मिलेगी रफ्तार, विजय चौक से CM रेखा गुप्ता आज डबल डेकर बस की शुरुआत करेंगी 

6.) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah आज दिल्ली में आयोजित SATTE प्रदर्शनी के दौरान मीडिया को संबोधित करेंगे 

7.) हरियाणा विधानसभा का सत्र आज भी रहेगा जारी, विभिन्न विधायी और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है

8.) आज दोपहर 1:00 बजे बेरोजगार आर्ट टीचर अभ्यर्थी और कलाकार कलात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे 

9.) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज दोपहर 1 बजे जम्मू विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव ‘गूंज 2026’ में शामिल होंगे

10.) जम्मू में ग्लोबल फाइनेंस पर होगा मंथन, RBI डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. का IIM कॉन्फ्रेंस में होगा संबोधन

11.) श्रीनगर में बिना लेबल वाली खजूर की खेप जब्त होने के बाद फूड एंड ड्रग कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने बाजारों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया

12.) आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र आज रहेगा जारी, सदन में विभिन्न विधेयकों और नीतिगत मुद्दों पर होगी चर्चा

13.) सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और राउज़ एवेन्यू कोर्ट में आज कई अहम मामलों पर सुनवाई होगी राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर होगी 

14.) मुंबई में दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर Salim Khan का इलाज फ़िलहाल जारी है वह बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं 

15.) भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत आज दोपहर 3:00 बजे गुजरात के गांधीनगर  में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे