Halchal News 27 March 2026
1.) संसद के बजट सत्र में आज होगा बड़ा दिन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी वित्त विधेयक 2026
2.) जयपुर के शहीद स्मारक पर आज LPG किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का होगा बड़ा प्रदर्शन, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली समेत नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे
3.) दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सितारों का आज लगेगा मेला, ममूटी, मनोज बाजपेयी, रवीना टंडन, बोमन ईरानी और राम गोपाल वर्मा रेड कार्पेट पर बिखेरेंगे जलवा
4.) फ्रांस में G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में आज शामिल होंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सहयोगी देशों से मतभेद के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने वाला है
5.) बेल्जियम के ब्रसेल्स में आज NATO चीफ मार्क रुटे की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2025 की वार्षिक रिपोर्ट पर दुनिया की टिकी है नजरें
6.) दिल्ली नगर निगम की अहम बैठक आज सिविक सेंटर में होगी, शहर के बड़े नागरिक और प्रशासनिक मुद्दों पर होने वाला है मंथन
7.) चंडीगढ़ से बड़ी अपडेट, पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के हैं आसार
8.) केरल चुनाव में UDF (कांग्रेस गठबंधन) का अभियान हुआ तेज, आज शाम 5 बजे शशि थरूर एर्नाकुलम में उतरकर संभालेंगे मोर्चा
9.) लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी विवाद पर आज होगा सियासी-धार्मिक घमासान, मौलाना कल्बे जव्वाद बिल्डिंग सील और नमाज़ दावों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखेंगे बात
10.) लखनऊ के इंदिरा नगर से राम नवमी पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम जन्मोत्सव समिति की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे
11.) श्रीनगर में NIT छात्रों की बड़ी पहल, डल झील की सफाई के लिए सोलर-पावर्ड रिमोट मशीन हुआ तैयार, इको-फ्रेंडली संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
12.) गुवाहाटी में असम BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया की आज होगी प्रेस मीट
13.) कोलकाता के चौवरंगी सीट पर तेज हुआ चुनावी मुकाबला, BJP में शामिल होने के बाद संतोष पाठक आज शुरू करेंगे प्रचार अभियान
14.) तमिलनाडु के महाबलीपुरम में TVK चीफ विजय की आज होगी अहम बैठक, चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द होने की है संभावना
15.) रुपये में अब तक की हुई सबसे बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 94.15 तक लुढ़की भारतीय मुद्रा