Latest News

Halchal News 28 January 2026

1.) संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू होगा

2.) राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में आज लखनऊ का एमपी-एमएलए कोर्ट आज फैसला सुनाएगा

3.) इंडिया एनर्जी वीक आज भी रहेगा जारी.. एआई और वैश्विक तेल बाज़ारों पर रहेगा फोकस.. ये कार्यक्रम गोवा के काणागुइनिम में आयोजित हो रहा है

4.) तुर्कमान गेट हिंसा मामले में जमानत याचिका पर आज शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित तिस हजारी कोर्ट में सुनवाई होगी 

5.) इज़राइल दूतावास आज अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मृति दिवस पर नई दिल्ली में स्मरण कार्यक्रम आयोजित करेगा

6.) नागर विमानन महानिदेशालय प्रमुख आज हैदराबाद में भारत की पहली स्वदेशी विमान सीट का उद्घाटन करेंगे

7.) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में सीनेट समिति के सामने गवाही देंगे 

8.) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज मॉस्को में सीरियाई नेता अहमद अल-शरा की मेजबानी करेंगे

9.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअली ‘विंग्स इंडिया 2026’ सिविल एविएशन एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जो हैदराबाद में आयोजित होगा

10.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस एनसीसी कैंप के दौरान एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स को संबोधित करेंगे

11.) संसद सत्र से पहले INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की आज अहम बैठक दिल्ली में होगी....जगह जल्द अनाउंस होगी

12.) डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लीडर्स आज फ्रांस के पेरिस में साइंसेज़ पो की डिबेट में हिस्सा लेंगे

13.) तेलंगाना के मुलुगु में आदिवासी देवताओं की स्थापना के साथ मेदाराम महाजतरा की होगी शुरुआत

14.) राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, सरकार पेश करेगी वित्तीय रोडमैप, विपक्ष के हंगामे के है आसार

15.) भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज चीन दौरे पर रवाना, बीजिंग में उच्चस्तरीय बैठकों की है आज संभावना