Halchal News 3 March 2026
1.) हैदराबाद में अभिनेता नागा चैतन्या आज अपने आगामी मोशन-कैप्चर प्रोजेक्ट और वाराणसी में चल रही शूटिंग को लेकर मीडिया से बातचीत करेंगे
2.) जयपुर की खास कोठी में होगी रंगों की बहार, विदेशी मेहमानों संग राजस्थान पर्यटन विभाग आज होली सेलिब्रेशन करेगा
3.) नई दिल्ली के कमानी थिएटर में आज रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव प्रेस ब्रीफिंग और सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
4.) वॉशिंगटन में अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम आज सीनेट ज्यूडिशियरी कमेटी के सामने गवाही देंगी
5.) चीन के बीजिंग में आज नेशनल पीपल्स कांग्रेस के उद्घाटन से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी
6.) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज आधिकारिक दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचेंगे
7.) केरल के तिरुवनंतपुरम अट्टुकल भगवती मंदिर में आज पोंगाला उत्सव आयोजित होगा, सैकड़ों महिलाएं सामूहिक पूजा में शामिल होंगी
8.) चेन्नई में विधानसभा चुनाव की तैयारियां होगी तेज़, AIMIM आज गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट-शेयरिंग वार्ता शुरू करेगी
9.) देशभर में होली की रौनक होगी आज से होगी शुरू, रंगों और उत्साह से सराबोर होगा देश
10.) आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 1 अप्रैल से E20 पेट्रोल अनिवार्य होगा, नए नियम लागू किए जाएंगे
11.) AI समिट में ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से उदय भानु चिब की रिहाई पर दिल्ली कोर्ट ने आज सुबह अपना फैसला सुनाया
12.) ईरान पर हमलों के समर्थन में टाइम्स स्क्वायर में निकली रैली, प्रदर्शनकारियों ने लगाए ‘ थैंक यू यूएसए’ के नारे
13.) होली के त्योहार से पहले लखनऊ स्टेशन पर सुबह से यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है
14.) IIT कानपुर में आंशिक चंद्र ग्रहण का अध्ययन, छात्रों और वैज्ञानिकों ने आज किया निरीक्षण
15.) लालू प्रसाद यादव से जुड़े मामले में आरोप तय करने पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है