Halchal News 30 January 2026
1.) महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे...
2.) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम में डिब्रूगढ़, धेमाजी और गुवाहाटी में शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे, मिशिंग महोत्सव में भाग लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे
3.) अहमदाबाद वेस्टर्न रेलवे आज डुअल-फ्यूल सिस्टम और अमृत भारत ट्रेन के ट्रायल पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी
4.) दिल्ली सचिवालय में आज गुरु रविदास जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा
5.) मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री ‘मेलानिया’ का प्रीमियर आज वॉशिंगटन डीसी में होगा, रेड कार्पेट है पूरा सजा
6.) एनसीपी नेताओं ने महाराष्ट्र के बरामती में सुनेत्रा पवार को कैबिनेट भूमिका के लिए आगे बढ़ाने की आज मांग रखी
7.) सुप्रीम कोर्ट आज सैनिटरी पैड और लड़कियों के शौचालय से जुड़ी याचिका पर फैसला सुनाएगा
8.) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस से अहम घोषणा करेंगे
9.)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिलीगुड़ी दौरे से पहले अभी कोलकाता पहुंचे....करेंगे दौरा
10.) गोदरेज प्रॉपर्टीज़ आज दिल्ली के ओखला में स्थित ‘गोदरेज साउथ एस्टेट’ प्रोजेक्ट का हैंडओवर करेगा
11.) हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करेंगे
12.) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज सुबह बैठक की
13.) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल में IFS बैठक में शामिल होंगे और गुलाब प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे
14.) शहीद दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
15.) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में MCD के प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छता को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगी