Latest News

Halchal News 30 March 2026

1.) जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण आज दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे अहम जानकारी

2.) केरल के अडूर में राहुल गांधी की होगी आज जनसभा, चुनावी माहौल के बीच जनता को करेंगे संबोधित

3.) चेन्नई के पेरंबूर से TVK पार्टी के चीफ विजय का होगा चुनावी आगाज़, पहली रैली से ही सियासी मैदान में होगी एंट्री

4.) असम के जागीरोड में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का आज होने वाला है कार्यक्रम, देवोशल ग्राउंड से कार्यकर्ताओं को देंगे संदेश

5.) राज्यसभा के बजट सत्र में आज CAPF बिल और संसदीय समितियों की रिपोर्ट्स पर होगी चर्चा 

6.) लोकसभा के बजट सत्र में आज दिवालियापन और दिवालिया संहिता संशोधन विधेयक पर चर्चा और वामपंथी उग्रवाद पर विचार-विमर्श किया जाएगा

7.) बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में ममता बनर्जी की आज होगी जनसभा

8.) बिहार की सियासत में आज बड़ा ट्विस्ट संभव, CM नीतीश कुमार विधान परिषद से इस्तीफा दे सकते हैं

9.) वीकेंड के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की होगी आज व्हाइट हाउस वापसी, मार-ए-लागो से लौटकर फिर संभालेंगे जिम्मेदारी

10.) बर्लिन में होने वाली है अहम कूटनीतिक मुलाकात, सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शराआ  चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से करेंगे भेंट

11.) म्यांमार में सत्ता का नया दौर शुरू, संसद ने नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की

12.) दिल्ली के सिविक सेंटर में MCD स्टैंडिंग कमेटी की आज होगी बैठक, शहर के अहम मुद्दों पर होगा डिस्कशन 

13.) दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में ग्रीन अमोनिया समझौतों पर होगा बड़ा कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और जेपी नड्डा होंगे शामिल

14.) जम्मू कश्मीर विधानसभा में बिलों और प्रस्तावों पर हो रहीं है चर्चा, PDP विधायक वहीद-उर-रहमान पर्रा की मांग पर भी होने वाली है बहस

15.) 2027 चुनाव की तैयारी में सपा जुटी, लखनऊ में बूथ लेवल फीडबैक की हो रही है समीक्षा