Halchal News 4 March 2026
1.) श्रीनगर में ईरान के खामेनेई की मौत के बाद भड़के विरोध प्रदर्शनों के चलते कश्मीर घाटी के सभी स्कूल और कॉलेज 7 मार्च तक बंद रहेंगे
2.) नेपाल के आम चुनाव से पहले सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा आज 72 घंटों के लिए रहेगी सील
3.) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में आयोजित ‘परिवर्तन यात्रा’ की जनसभा में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
4.) पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन दाखिल करने की संभावना है, इस दौरान अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रह सकते हैं
5.) नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज पीएम मोदी फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे
6.) आज दोपहर 1:15 बजे पेरिस में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और फ्रांसीसी मंत्रियों की मौजूदगी में लेबनानी सशस्त्र बलों के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा
7.) आज दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इक् पंजाब में लेखक यश सक्सेना, मुज़म्मिल हुसैन और स्नेहा नायर अपनी किताब ‘Stories from a Kargili Kitchen’ लॉन्च करेंगे
8.) नई दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट स्थित मोनेस्ट्री मार्केट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास किया
9.) पंजाब कैबिनेट की बड़ी बैठक आज होगी चंडीगढ़ में, फैसलों पर बाद में होगी प्रेस ब्रीफिंग
10.) आज दोपहर 12 बजे गाज़ियाबाद में मुख्यमंत्री योगी क्रिकेट दिग्गज Kapil Dev की मौजूदगी में ‘कपिल देव हॉस्पिटल’ का उद्घाटन करेंगे
11.) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा
12.) आज शाम 4 बजे आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 266 करोड़ रुपये की लागत से कडप्पा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा
13.) बेंगलुरु में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन आज Q-Hub क्वांटम फैसिलिटी लॉन्च को लेकर प्रेस ब्रीफिंग करेगी
14.) नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मु आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात करेंगी
15.) जयपुर में आज होगा सियासी हलचल, प्रश्नकाल और नए बिलों के साथ राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र दोबारा पटरी पर उतरेगा