Latest News

Halchal News 6 February 2026

1.) 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग पर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई 

2.) सेशेल्स देश के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और वेरोनिक हर्मिनी आज चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल सी. एन. रवि से मुलाकात करेंगे 

3.) बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज केरल के कोच्चि  में एनडीए और बीजेपी राज्य समिति की बैठकों में शामिल होंगे 

4.) उमर अब्दुल्ला आज जम्मू में विधानसभा के पटल पर 2026–27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे

5.) पान मसाला प्रचार मामले में अभिनेता सलमान खान आज जयपुर में उपभोक्ता आयोग के सामने पेश होंगे 

6.) गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के बोबिया बॉर्डर पोस्ट पर सीमा सुरक्षा कर्मियों के लिए छह कल्याणकारी योजनाओं की आधारशिला रखेंगे 

7.) हरियाणा के कैथल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए 

8.) लखनऊ के राजभवन में आज सुबह 9 बजे से राज्य-स्तरीय फल, सब्ज़ी और फूलों की प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली 

9.) विधानसभा का बजट सत्र आज भी जारी, कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर विपक्ष सवाल उठाएगा 

10.) श्रीनगर में आज खत्म हो सकता है शुष्क मौसम का दौर, मौसम में बदलाव के है आसार

11.) वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान 

12.) तनावपूर्ण हालात के बीच ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता आज ओमान के मस्कट में शुरू होने की है संभावना

13.) अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और इंग्लैंड की आज होगी टक्कर, मुकाबला जिम्बाब्वे में होगा 

14.) रिज़र्व बैंक ने मौद्रिक नीति के फैसलों की आज घोषणा की, गवर्नर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अर्थव्यवस्था पर दी अहम जानकारी

15.) जालंधर में सनसनीखेज वारदात, गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हुई हत्या