Latest News

Halchal News 7 March 2026

1.) हरियाणा का अंबाला का एक गांव बन रहा है मिसाल, घरों की नेमप्लेट पर अब महिलाओं के नाम और डिग्री लिखी जा रही है

2.) नेपाल चुनाव में बालेन शाह की दिखी बढ़त, ओली समेत कई बड़े नेता पिछड़ते दिखे 

3.) उत्तराखंड सरकार के 4 साल होने पर हरिद्वार में आज जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

4.) फाइनल मैच से पहले रणनीति की आखिरी तैयारी, अहमदाबाद में भारत-न्यूज़ीलैंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस और नेट प्रैक्टिस होगी दोपहर 12 बजे 

5.) केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शाम 5 बजे विपक्ष के नेता वी. डी. सथेसन की ‘पुथुयुग यात्रा’ के समापन समारोह में शामिल होंगे 

6.) भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड आज दोपहर 12 बजे लखनऊ में स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन करेगी

7.) चेन्नई में DMK और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत आज भी रहेगा जारी

8.) चेन्नई में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नारियल से जुड़े हितधारकों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

9.) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलुरु में आयोजित पारंपरिक कंबाला (भैंस दौड़) उत्सव में आज हिस्सा लेंगे

10.) पश्चिम बंगाल के हुगली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे

11.) दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट आज विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर आदेश सुनाएगी 

12.) मुंबई विश्वविद्यालय में आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और महाराष्ट्र सरकार के साथ एक अहम MoU पर हस्ताक्षर करेंगे

13.) चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट करेगी अहम बैठक, फैसलों पर जल्द होगी प्रेस ब्रीफिंग

14.) मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG हुआ महंगा, घरेलू सिलेंडर 60 और कमर्शियल 115 रुपये बढ़े

15.) महिला दिवस पर TVK पार्टी के लीडर विजय का बड़ा ऐलान, तमिलनाडु के त्रिची में आज महिलाओं के लिए वेलफेयर स्कीम्स घोषित करेंगे