Latest News

Halchal News 9 April 2026

1.) बंगाल में पीएम मोदी का आज होगा मेगा प्रचार, हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में ताबड़तोड़ करेंगे रैलियां 

2.) तमिलनाडु चुनाव से पहले कांग्रेस आज चेन्नई में जारी करेगा पार्टी का मेनिफेस्टो

3.) राज्यसभा शपथ समारोह से पहले नीतीश कुमार आज दिल्ली  होंगे रवाना, पटना से निकलेंगे दोपहर 1 बजे

4.) इटली के रोम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का आज होगा बड़ा संबोधन, लोअर हाउस में सरकार की योजनाओं का खाका पेश करेंगी

5.) वॉशिंगटन में NATO चीफ मार्क रुटे पर बड़ा अपडेट, गठबंधन में बढ़ते तनाव के बीच अहम मुद्दों पर अपडेट देंगे

6.) चंडीगढ़ में ‘मिशन समर्थ’ का आगाज़ आज बैंस म्युनिसिपल भवन से होगा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह करेंगे लॉन्च

7.) शिमला में बेमौसम बर्फबारी और बारिश से बागवानी पर संकट, फल कारोबार पर असर को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

8.) पटना में कांग्रेस करेगी आज विरोध प्रदर्शन, हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के कार्यकर्ता पुतला दहन की हो रही है तैयारी

9.) बंगाल चुनाव में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मालदा और नॉर्थ दिनाजपुर में बैठक और जनसभा होगी

10.) केरल में हाई-स्टेक चुनाव पर आज रहेंगी सबकी नजरें, LDF तीसरी बार सत्ता की कोशिश में और वहीं NDA पहली एंट्री के लिए पूरी ताकत झोंक रहा

11.) असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 722 उम्मीदवार मैदान में, सुरक्षा के हुए है कड़े इंतज़ाम

12.) पुडुचेरी में 9.5 लाख से ज्यादा वोटर्स मतदान में जुटे, INDIA गठबंधन की वापसी हो सकती है

13.) ईरान-अमेरिका-इज़रायल के बीच दो हफ्ते का नाज़ुक सीज़फायर होने के बावजूद हमले जारी, मिडिल ईस्ट में हालात अब भी बेहद तनावपूर्ण

14.) कोलकाता में वोटर डिलीशन विवाद पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, TMC फिर से इलेक्शन कमीशन के SIR एक्सरसाइज के खिलाफ कोर्ट जाएगी

15.) असम फर्जीवाड़ा केस में नया मोड़, पवन खेड़ा आज हैदराबाद से तेलंगाना हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी देंगे