Latest News

Halchal News 9 February 2026

1.) India-US Trade Deal का फ्रेमवर्क जारी होते ही भारतीय शेयर बाजार में ज़ोरदार तेजी दिखी..
आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 84,000 के पार, जबकि निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा 

2.) उत्तर प्रदेश से सियासी अपडेट…यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, जो 16 फरवरी तक चलेगा...सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के हैं आसार 

3.) SIR प्रक्रिया को लेकर दाखिल TMC की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है.. इस मामले पर देश-भर की राजनीतिक नज़रें टिकी हुई हैं

4.) आज सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच दिल्ली के 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल मिली...सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू की गई

5.) उन्नाव केस फिर होगा अदालत के सामने…पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी

6.) यूपी विधानसभा सत्र के बीच 11 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करेगी, विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है

7.) अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने जापान की नव निर्वाचित प्रधानमंत्री ताकायची को चुनावी जीत की आज बधाई दी 

8.) विपक्षी दलों की अहम बैठक आज सुबह 10 बजे, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के दफ्तर में हो रही है। बजट सत्र को लेकर साझा रणनीति पर चर्चा होगी

9.) विपक्ष की रणनीति तय होते ही संसद में बजट को लेकर सरकार पर तीखा हमला देखने को मिल सकता है

10.) प्रधानमंत्री Narendra Modi आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स देंगे

11.) कोलंबो में खेले गए ICC T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से मात दी

12.) ईरान की अदालत से बड़ी सज़ा की खबर… नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को 7 साल की जेल की सज़ा सुनाई गयी 

13.) लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के बीच आज मुलाकात हुई, क्रिकेट सहयोग पर चर्चा की गई

14.) आंध्र प्रदेश में फूड पॉइज़निंग की बड़ी घटना सामने आई है, जहां 80 से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार पड़ गए.. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया 

15.) कोहली-गंभीर विवाद पर लगा विराम....BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्ते पूरी तरह सौहार्दपूर्ण हैं