Latest News

Top 10 News 12 February 2026

1.) लखनऊ का सरकारी मेडिकल कॉलेज KGMU में छेड़छाड़ और यौन शोषण की एक और घटना सामने आई...सिर्फ 50 दिनों में तीसरे केस ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए 

2.) फिल्म रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, घूसखोर पंडित फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को निर्देश दिया कहा नाम बदलकर बताएं, तभी फिल्म को रिलीज की अनुमति मिलेगी

3.) भारतीय नौसेना की बड़ी उपलब्धि....इंडियन नेवी ने पहली बार मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स-154 की कमान संभाली, वैश्विक समुद्री सुरक्षा में भारत की भूमिका हुई मजबूत

4.)  नरवणे बुक लीक विवाद में जांच हुई तेज़....पूर्व आर्मी चीफ की किताब लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने Penguin India से आज पूछताछ की

5.) कानपुर लैंबोर्गिनी केस में बड़ी कार्रवाई....पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी

6.) पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा हुई कड़ी....बम धमकी के बाद कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया

7.) नकली गैंगस्टर हुआ गिरफ्तार..हिमांशु भाऊ गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी दिल्ली के नरेला से पकड़ा गया

8.) रक्षा मंत्री Rajnath Singh की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल लड़ाकू विमान खरीदने को मंजूरी मिली

9.) बांग्लादेश चुनाव पर अपडेट...आम चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ 

10.) राहुल गांधी पर केंद्र का बड़ा फैसला...केंद्र सरकार अब राहुल गांधी पर संसद के नियम तोड़ने या अपमान करने का केस नहीं चलाएगी