Top 10 News 18 February 2026
1.) कोलकाता पुलिस की STF ने बिहार में चल रहे अवैध हथियारों के कारखाने का पर्दाफाश किया, कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया
2.) AI समिट में हुआ विवाद, रोबोट से जुड़े विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट का स्थल तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया
3.) दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आसपास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली, आसमान में बादल छाए और तापमान में गिरावट दर्ज
4.) US-जापान ट्रेड डील पर ट्रंप का ऐलान कहा US-जापान ट्रेड डील शुरू हो चुकी है और अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश होगा
5.) वेस्ट बैंक फैसले पर वैश्विक प्रतिक्रिया आयी, 80 से अधिक UN सदस्य देशों ने इजराइल के वेस्ट बैंक लैंड रजिस्ट्रेशन फैसले की निंदा की
6.) फिनलैंड के PM Petteri Orpo दिल्ली पहुंचे, ‘इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026’ में हिस्सा लेंगे
7.) तेलंगाना के मुख्यमंत्री Revanth Reddy कल AI समिट में भाग लेने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए
8.) पंजाब में किसानों-पुलिस में ज़बर्दस्त झड़प, बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव पर फ़िलहाल स्थिति है तनावपूर्ण
9.) बारामती प्लेन क्रैश पर उठा सवाल, NCP नेता Rohit Pawar ने हालिया विमान हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने इसे संभावित साजिश बताया
10.) केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं, दौरे के दौरान वे संगठनात्मक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे