Top 10 News 19 February 2026
1.) बिहार से दिल दहला देने वाली खबर, मसौढ़ी में एग्जाम सेंटर पहुंचने में देरी हो गई, पेपर छूट गया… और सदमे में एक दसवीं की छात्रा ने अपनी जान दे दी
2.) ईरान की धरती कांपी, दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, झटकों से इलाके में दहशत फैल गई
3.) रमजान में हुई शराबबंदी की मांग, पवित्र रमजान महीने को लेकर AIMIM ने दिल्ली में सभी शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठाई
4.) बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मिला ड्रग्स का बड़ा जाल, एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में कोकीन बरामद, ब्राजील का एक नागरिक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच शुरू
5.) उन्नाव में क्रिकेट मैदान बना शोक स्थल, मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, घायल अंपायर ने दम तोड़ दिया, खेल का दिन मातम में बदल गया
6.) अमेरिका ने ईरान के कई अधिकारियों पर वीजा बैन लगाया कूटनीतिक तनाव फिर गहराया
7.) मथुरा में रफ्तार का कहर तेज कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के चार युवकों की मौत गांव में पसरा सन्नाटा
8.) केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने वैश्विक नेताओं का स्वागत किया भारत टेक्नोलॉजी डायलॉग के केंद्र में
9.) आज AI समिट में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दिया बयान कहा भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी अपनाता नहीं, उसे बनाता भी है
10.) यूपी विधानसभा से सख्त संदेश, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी जो अधिकारी विधायकों का फोन नहीं उठाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी