Top 10 News 2 February 2026
1.) डोकलाम और चीनी घुसपैठ पर राहुल गांधी के बयान से संसद में हंगामा, शोर-शराबे के चलते Lok Sabha की कार्यवाही स्थगित
2.) धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती, नेशनल एसोसिएशन ऑफ चर्चेज ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में याचिका दाखिल की
3.) बजट 2026 पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया, इसे ‘विजनरी’ बताते हुए नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण का आभार जताया
4.) पुणे पोर्श हिट-एंड-रन केस में राहत, सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी तीन लोगों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
5.) कर्नाटक में रमज़ान को लेकर आया प्रशासनिक फैसला, उर्दू स्कूलों की टाइमिंग में अस्थायी बदलाव किया गया
6.) जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आया भूकंप, 4.6 तीव्रता के झटकों से लोग दहशत में
7.) बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को भेंट हुआ नया सरकारी आवास, टाइप-8 बंगले में जल्द होंगे शिफ्ट
8.) दिल्ली में स्थित पश्चिम बंगाल सरकार के भवनों यानी बंग भवनों पर सुरक्षा तैनाती पर विवाद, ममता बनर्जी बोलीं यह दुखद कदम है
9.) बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा
10.) बिहार में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से हुईं शुरू, 1,762 परीक्षा केंद्रों पर हुई कड़ी व्यवस्था