Top 10 News 23 February 2025
1.) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन ₹6650 करोड़ के निवेश समझौते हासिल हुए, सरकार इसे राज्य के लिए बड़ी आर्थिक उपलब्धि बता रही है
2.) बिहार विधानसभा में आज हुआ हंगामा, विधायक निधि बढ़ाने की मांग को लेकर सदन में जोरदार नोक झोक, विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने नजर आए
3.) AI समिट से जुड़े विरोध के बाद मध्य प्रदेश और यूपी में लगातार हुई छापेमारी, दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है
4.) नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा,काठमांडू जा रही एक बस नदी में गिर गई, हादसे में 6 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हुई
5.) मेक्सिको में बढ़ती हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की है और फिलहाल यात्रा टालने की सलाह दी है
6.) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ झड़प, छात्र संघ ने Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad पर पत्थरबाज़ी का आरोप लगाया
7.) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन देखा गया, सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है
8.) मलेशिया के सबाह तट के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, नुकसान का आकलन फिलहाल जारी है
9.) हैदराबाद के काचीगुड़ा इलाके में गैस सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त हो गया, राहत और बचाव कार्य जारी है
10.) फिल्ममेकर Farhan Akhtar की फिल्म ‘बूंग’ को प्रतिष्ठित BAFTA Awards से सम्मानित किया गया