Top 10 News 7 February 2026
1.) मुंबई से बड़ी कार्रवाई की खबर....कुर्ला-ट्रॉम्बे रेलवे लाइन के किनारे बसी झुग्गियों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है प्रशासन के इस फैसले से हज़ारों लोगों के सामने घर का संकट खड़ा हुआ
2.) मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर...बस से उतरते ही तेज़ रफ्तार टैंकर ने लोगों को कुचल दिया दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत बतायी जा रही है
3.) अमेरिका-ईरान परमाणु डील पर नई हलचल..अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ऐलान किया है कि ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर अगले हफ्ते अहम बैठक होगी
4.) भारत को बड़ी आर्थिक राहत अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ पूरी तरह हटा लिया है
5.) मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी.... द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है
6.) मेक इन इंडिया को मिला बड़ा बूस्ट...केंद्रीय वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने कहा
जेम्स-डायमंड, फार्मा और मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन पर अब शून्य प्रतिशत शुल्क लगेगा
7.) दिल्ली के जनकपुरी हादसे में पुलिस ने सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है, जांच आगे बढ़ाई जा रही है
8.) BMC में सत्ता का होगा नया गणित....बीजेपी की रितु तावड़े बनेंगी मेयर, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को डिप्टी मेयर पद मिला है
9.) प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बयान कहा भारत-अमेरिका ट्रेड डील से मेक इन इंडिया मजबूत होगा, किसानों और MSME को नए अवसर मिलेंगे
10.) पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना से आज गिरफ्तार किया गया.. आरोप है कि उन्होंने घर किराए पर लेकर उस पर कब्जा किया था