Latest News

Top 10 News 9 February 2026

1.) पटना के कंकड़बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम पर हुआ हमला...हमलावरों ने JCB के शीशे तोड़े, घटना में 2 लोग घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

2.) महाराष्ट्र से बड़ी खबर… NCP प्रमुख Sharad Pawar को गले में इंफेक्शन और तेज़ बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है...डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है

3.) एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता biswa Sarma के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और आपराधिक कार्रवाई की मांग की 

4.) संसद से हलचल की खबर…लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गयी 

5.) उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट का आया अपडेट…कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत और सज़ा निलंबन याचिका पर सुनवाई अभी जारी है

6.) बिहार विधानसभा में आज संवेदनशील मुद्दा उठा…टूरिस्ट वीजा पर बिहार आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का मामला सदन में गूंजा, सरकार से जवाब की मांग की गई

7.) महाराष्ट्र से बड़ी खबर…बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पहले आरोपी को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली 

8.) महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा संकेत...बीजेपी पार्षद मंजूषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की मेयर चुनी गई है 

9.) बिहार में कानून-व्यवस्था पर राबड़ी देवी का हमला…कहा राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुक नहीं रहे, डिप्टी सीएम पर सीधा निशाना साधा

10.) पटना से बड़ी खबर…पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टाल दी गयी